महामुक्ति दल के पांच प्रत्याशी घोषित
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_350.html
जौनपुर । महामुक्ति दल संसदीय बोर्ड व राष्ट्रीय कारिणी की बैठक केन्द्रीय कार्यालय पर हुई। जिसमें पांच सीटों पर विधान सभा प्रत्याशियों की घोषणा की गयी। 366 विधान सभा सदर से दयाराम पाल एडवोकेट को एवं जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के ऊषाराजभर को एवं 372 केराकत विधान सभा सुरक्षित क्षेत्र से सदा बनवासी व 384 पिडरा विधान सभा क्षेत्र वाराणसी से विधान सभा क्षेत्र लालगढ़ आजमगढ़ से संदीप कुमार बनवासी को विधान सभा प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में ऊषा राजर को राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ का महिला सेल का अध्यक्ष घोषित किया गया। रामउजागिर यादव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष व संदीप कुमार बनवासी को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीलाल पाल एडवोकेट सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

