संयुक्त विकास आयुक्त ने किया लोहिया ग्राम की समीक्षा
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_875.html
जौनपुर । मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन केराकत में सम्पन्न हुआ जिसमें संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी मण्डल राजीव बनकटा, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने भी भाग लिये। इस अवसर पर 169 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर 7 निस्तारित किये गये। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि केराकत तहसील में कोई भी प्रकरण लंवित नही है।तहसील दिवस के उपरान्त विकास खण्ड केराकत के लोहिया समग्र ग्राम सिंहौली का चैपाल लगाकर विकास योजनाओं का मौके पर सत्यापन किया तथा ग्रामीणों के साथ लोहिया आवास, इंदिरा आवास, सीसी रोड, शौचालय का निरीक्षण किया तथा गुणवत्तायुक्त एवं मानक के अनुसार कार्य कराये जाने पर विकास अधिकारियों की सराहना भी किया। खरीफ में 9 लोगों को बीज तथा रबी में 53 प्रतिस्थापन कराया गया है। खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड 81, पात्र गृहस्थी के 202 कार्ड बनाये गये है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 22 दिसम्बर को पशुओं का टीकाकरण कैम्प लगाया जायेगा। बनकटा ने बताया कि नवम्बर माह की विकास समीक्षा में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा मण्डल समीक्षा में वाराणसी मण्डल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। एसडीएम सहदेव मिश्रा, सीवीओ डा0 विरेन्द्र सिंह, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, स्वतः रोजगार कमलेष कुमार सोनी, डीडीएजी अषोक उपाध्याय, जिला कृशि अधिकारी अमित कुमार चैबे, डीपीओ पवन कुमार यादव, अधि.अभि. विद्युत वीके गुप्ता, आरई एस एन.के.द्विवेदी, नलकूप चन्द्रषेखर सिंह आजाद, जलनिगम एमए किदवई, सहायक खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

