नोटबंदी मोदी का सर्जकिल स्ट्राइक नही थी बल्कि इमानदार लोगो पर फायर बाम्बिगं है : राहुल गाँधी

जौनपुर। नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित नोटबंदी जनाक्रोश महारैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी ने कहा कि मादी जी का विमुद्रीकरण का निर्णय न तो भ्रष्टाचार न ही कालेधन को रोकने के लिए था वह निर्णय गरीबो और किसानो के खिलाफ था 99 प्रतिशत जनता के खिलाफ
था। कांग्रेस ने किसान यात्रा के दौरान तीन मांग रखी था किसानो का कर्ज माफ बिजली हाफ और अनाज सब्जी सम्मान जनक समर्थन मूल्य की बात रखी थी। लेकिन पीएम ने कोई जवाब नही दिया आज हिन्दुस्तान का आठ फीसदी पैसा एक प्रतिशत के लोगो के पास है। सबसे ज्यादा पैसा पचास परिवारो के पास है। संसद में मोदी गरीबो का मजाक उड़ते है। हमने सरकार से पुछा काला धन 99 प्रतिशत लोगो के पास है या एक प्रतिशत लोगो के पास है सरकार बताये। सारा कैश ब्लैक है न ही काला धन कैश में है हिन्दुस्तान केचोर होशियार और कंजूस होते है। मोदी जी ने 2014 के चुनाव में विदेशी बैंको से लाने की बात कही थी। स्वीट्जर लैण्ड में जितने चोरो के खाते हैउनके नाम मोदी जी को पता है हमने मोदी जी से संसद में उनके नाम सार्वजनिक करने की मांग लगातार किया। लेकिन मोदी जी ने नाम सार्वजनिक नही किया। माल्या के 12 सौ करोड़ का कर्ज मोदी ने माफ किया है। जनता से सवाल पुछने से घबरायी मोदी सरकार विमुद्रीकरण का निर्णय लिया। विमुद्रीकरण कालेधन पर सर्जकिल स्ट्राइक  नही थी बल्कि  इमानदार लोगो पर फायर बाम्बिगं है।
बग्लोर में लक्ष्मी नाम की महिला सड़क पर फूल बेचती थी। आज भीख मांग रही। नोटबंदी का निर्णय सरकार ने पचास लोगो द्वारा बैंक से कर्ज आठ लाख करोड़ रूपये ले रख हैऔर वापस नही कर रहे है उन्ही पचास लोगो को बचाने और बैंक चलाने के लिए नोटबंदी का निर्णय लिया। मोदी ने यह निर्णय गरीबो का पैसा छिनकर अमिरो का कर्ज माफ करने के लिए किया है।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी संसद में नही बोलते लेकिन जनसभाओ में कांग्रेस नेताओ का मजाक उड़ाते है उनमे वो नेता भी शामिल है जो देश की आजादी में महत्व भूमिका निभायी है। 

Related

politics 2902445875827953243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item