संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

जलालपुर( जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरेव बाजार मे रविवार की रात्रि मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर एक विवाहिता की मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रीति सोनी उम्र 21 वर्ष की शादी 1 वर्ष पूर्व अनूप कुमार सोनी पुत्र विष्णु सोनी निवासी पुरेव के साथ हुई थी। मृतका अपने घर के दो मंजिला मकान के ऊपर बने कमरे के छत में लगे हुक मे गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फन्दे पर झूल रही थी। परिजनों ने जब अगल-बगल काफी खोज बीन किया परन्तु पता न चलने पर जब वह अपने मकान के ऊपर बने कमरे मे जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये ।आनन फानन मे उसे नीचे उतारा और घर में रखे मेज पर सुला दिया ।तथा घटना की सूचना विष्णु सेठ ने मृतका के मायके में जा कर दिया सूचना पाते ही मायके वाले रोते-बिलखते मृतका के घर पुरेव आये। मृतका के पिता शंभूनाथ सेठ निवासी मोहल्ला साहबगंज मुंगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया सूचना पाते ही तत्काल थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह एस आई सुरेंद्र दुबे तथा श्रीमननारायण मय हमराही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया पूछताछ करने पर जहां पर परिजनों ने मृतका को अपने से फांसी लगाना बताया। वही पर मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास चंद्रकला स्वसुर विष्णु सेठ जेठ अजय जेठानी गुड़िया तथा पति अनूप कुमार सोनी के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने पर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 498ए 304 बी आई पी सी तथा 3/4 डी पी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौके पर नायब तहसीलदार रामनयन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी केराकत राजकुमार पांण्डे मौके पर मौजूद रहे ।बताते हैं कि मृतका का पति अनूप सोनी पुत्र परशुराम निवासी फत्तापुर कला पोस्ट पूराडलई जिला बाराबंकी मात्र दो माह का था।तभी इसके मौसा विष्णु सेठने शाम आता था तभी से उसके मौसा ने लिखित रुप से गोद ले लिया था तभी से वह पूरेव बाजार में रहता था।

Related

news 1579648918347486074

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item