जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

 जौनपुर।  अपर जिलाधिकारी उमानाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें इस वर्ष आगामी जश्न-ए-यौमुन्नवी 13 दिसम्बर 2016 दिन मंगलवार को मनाया जाना है। उक्त त्यौहार शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से यह बैठक की गयी जिसमें रविन्द्र सिंह एडवोकेट, साजीद हमीद, डा0 शकील, अली मंजर डेजी, दीवानी बार महामंत्री अनिल सिंह कफ्तान, अनवर अहमद, हाजी तौफीक, सरदार सिंह बग्गा, असलम शेर खां आदि ने विद्युत, पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मत, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा आदि के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हसीम बबलू ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि 13 दिसम्बर को वारावफात का त्योहार मनाया जायेगा। उन्होंने दिन-रात निरन्तर विद्युत आपूर्ति की भी मॉग किया। यह जिला गंगाजमुनी संस्कृति के सदैव एकता बनाये रखने का आश्वासन भी दिया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने समिति के सदस्यो को आश्वासन दिया कि इस बार पहले से बेहतर पुलिस व्यवस्था की जायेंगी। सादे कपड़े में महिला एवं पुलिस तैनात किया जायेंगा। अपर जिलाधिकारी ने सदस्यों के सुझाव पर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश मौके पर ही दिया। उन्होंने कहा कि आप सब बड़े बुजुर्गाे के सहयोग से तथा प्रशासन की तर्त्पता से यह त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा साथ ही अपराधियों एवं आराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेंगी। आप सब को किसी भी छोटी/बड़ी घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराये। इस अवसर पर एसडीएम केराकत सहदेव मिश्र, शाहगंज रामसकल मौर्य, मछलीशहर सतेन्द्र कुमार, बदलापुर ममता मालवीय, सदर आर0के0पटेल पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आर0पी0सिंह यादव, हितेन्द्र कृष्ण, गुलाम अकबर, राजकुमार पाण्डेय, शिवशंकर सिंह, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला, धर्मराज, अधि0अभि0 विद्युत एस0सी0सोनौदिया, बी0के0गुप्ता बी0बी0सिंह, लो.नि.वि.के0जी0 सारस्वत सम्बन्धित अधिकारी/शान्ति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related

news 4224064033292786450

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item