कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को विविध प्रकार की दी गयी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_946.html
जौनपुर। डा. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने जैविक खाद बनाने
की विधि का विस्तृत जानकारी दिया और सब्जी वाली फसलों में नीम की पत्ती के
महत्व पर जानकारी एवं नीम की खली का सब्जी वाली फसलों पर प्रयोग एवं
महत्व के बारे में बताया।
डा.
सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बागो के जीर्णोधार के बारे मे विस्तृत जानकारी
दिया साथ ही फल वृक्षों का उत्पादन क्यों कम हो रहा है उसके लिए सुक्ष्म
पोषक तत्वो के देने की मा़त्रा के बारें में बताया। उन्होंने बताया कि इस
समय फल वृक्षो में गांेद आना फूल आना फल न लगना जैसी समस्या का समाधान
किसान भाईयों को बताया एवं उत्पादित फलों का संरक्षण कैसे करे इसके बारे मे
भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।
डा.
सन्दीप कुमार ने आज मशरूम उत्पादन की जानकारी दिया कि बटन मशरूम के अलावा
किसान भाई ढिगरी मशरूम, दुधिया मशरूम, पुआल मशरूम की साल भर खेती करके लाभ
कमा सकते है। मशरूम के द्वारा अचार सुप पाउडर बनाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता
है मधुमक्खी पालन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया। जिला उद्यान
अधिकारी हरिशंकर राम द्वारा वैज्ञानिकगणों तथा विभिन्न संस्थाओं से आये हुए
विशेषज्ञो द्वारा दी गयी विषय-विषयक जानकारी प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त
किया एवं उपस्थित कृषकों से अपील किया कि विशेषज्ञों द्वारा दी गई तकनीकी
जानकारी को अपने प्रक्षेत्रो पर अमल में लाये। सभी का आभार व्यक्त करते हुए
गोष्ठी का समापन किया गया।

