बज़्मे जाफ़री में शायरों ने पेश किया कलाम
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_972.html
जौनपुर
। हज़रत मोहम्मद साहब और इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम की विलादत की याद में
इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में अज़ीमुश्शान "बज़्मे जाफ़री" के उनवान से महफ़िल
संपन्न हुई । महफ़िल में भारी संख्या में सभी मजहबो मिल्लत के लोगो ने शिरकत
कर बज़्म में चार चाँद लगा दिया । इस दौरान शिराजेहिन्द जौनपुर के अलावा
गैर जनपदों के विख्यात शायरों ने बारगाहे इमाम में नज़राने अकीदत पेश किया ।
महफ़िल का आगाज़ मौलाना शाने आलम की तक़रीर से हुआ । इस मौके पर मौलाना ने
हज़रत मोहम्मद साहब और इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम की सीरत पर विस्तार से
प्रकाश डाला । अंत में महफ़िल कमेटी के अध्यक्ष ज़ीशान हैदर रिज़वी एवं
सेक्रेटरी तहसीन शाहिद ने आये अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया ।

