ई-रिक्शा एवं आसरा आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_226.html
जौनपुर। कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में आयोजित ई-रिक्शा
एवं आसरा आवास आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम में अपना रिक्शा योजनार्न्तगत
मोटर एवं बैटरी चालित ई-रिक्शा तथा आसरा योजनार्न्तगत आसरा आवास पाने वाले
लाभार्थियों के चेहरे खिले उठे। मुख्य अतिथि उमाकान्त त्रिपाठी अपर
जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा 19 रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा तथा 48
आसरा आवास के लाभार्थियों को आवंटन पत्र बांटा गया। श्री त्रिपाठी ने
बताया कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी कार्यक्रम के अर्न्तगत वितरण किये गये
ई-रिक्शा एवं आसरा आवास पूर्णतया निःशुल्क है।
परियोजना
अधिकारी डूडा एम0पी0 सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा की कीमत एक लाख सैंतीस हजार
सात सौ तथा आसरा आवास की कीमत चार लाख उन्नीस हजार है। ई-रिक्शा के
अतिरिक्त ई-रिक्शा का बीमा पंजीयन, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स
पूर्णतया निःशुल्क दिया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा योजना
के अर्न्तगत उन्हीं रिक्शा चालकों का चयन किया गया है, जो नगर निकाय के
निवासी है तथा 30 नवम्बर 2014 तक अपने-अपने निकायों में पंजीकृत थे और मानव
चालित रिक्शा चलाने का कार्य कर रहे थे। इसी प्रकार आसरा आवास
योजनार्न्तगत जो नगर निकाय के निवासी हैं तथा जिनकी वार्षिक आय 72 हजार थी
तथा जिनके पास आवासीय सुविधा का अभाव था। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय
सत्यापनोंपरान्त पात्र पाये गये 71 रिक्शा चालकों में से 19 रिक्शा चालकों
को ई-रिक्शा तथा नगर पंचायत मड़ियाहॅू में निर्माणाधीन 144 आसरा आवासों में
से पूर्ण 48 आवासों का आवंटन पत्र पात्र लाभार्थियों को वितरित किया गया है
शेष ई-रिक्शा प्राप्त होते ही अन्य रिक्शा चालकों में वितरत कर दिया
जायेगा। इस अवसर पर आर0पी0 यादव, प्र0 जिला सूचना अधिकारी के0के0 त्रिपाठी,
मिशन मैनेजर वसीम सिद्दीकी, बृजनन्दन स्वरूप डूडा, ऊषा राय, संदीप चौधरी,
संदीप सिंह, महेन्द्र अग्रहरि सहित सभी लाभार्थी एवं नेशनल इंश्योरेन्स
कंपनी के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा काइनेटिक कंपनी के सीनियर इंजीनियर
कमलकान्त आदि उपस्थित थे।

