नन्हें पैरों ने पहने जूते...

जौनपुर । प्राथमिक विद्यालय लाईन बाजार जौनपुर में रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा विद्यालय के बच्चों को उपहार स्वरूप जूता और मोजा दिया। रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष आशीष चैरसिया जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ और स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय में वरिष्ठ रोटेरियन डा. कमर अब्बस जी रोटरी क्लब से जूड़ी तमाम समाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा रोटरी क्लब ऐसे समाजिक कार्य करता आया है और करता रहेगा। जितना अधिक सेवा करोगे उससे कहीं ज्यादा आपको मिलेगा क्योकि प्रारम्भ से ही रोटरी का श्लोगन ‘‘स्वयं से बढ़कर सेवा है’’ रहा है और इस साल का भी श्लोगन ‘‘रोटरी सर्विंग ह्यूमैनिटी’’ रोटरी की सेवा मानवता है। इसी कड़ी में वरिष्ठ रोटेरियन श्याम बहादुर सिंह जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा बच्चों खुब मन लगाकर पढ़ो जिससे आप सभी के मन में आत्मविश्वास पैदा हो और नाम रौशन कारो। इसी सन्दर्भ में अपने सम्बोधन में निर्वतमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने विद्यालय में प्रधानाध्यापक व अध्यापकों व स्टाफ को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि रोटरी क्लब लिटरेसी मिशन कार्यक्रम कर रही है जिसमें भविष्य में विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करती रहेगी।
रोटरी क्लब के सचिव रविकान्त जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालयों के नकारात्मक छवि को पीछेे छोड़ कर शिक्षा में सुधार के लिए कमर कसने की बात रखी है। इस तरह की सुविधाएं देकर विद्यालय के बच्चो को कॉन्वेंट स्कूल के समकक्ष खड़ा करना है। रोटरी क्लब जौनपुर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आए सभी सम्मानित सदस्य रोटेरियन डा0 एस.के. सिंह, डा0 सुधान्शू टंडन, अमित पांडे, जैकी साहू, अजय गुप्ता, प्राथमिक शिक्षाक संध से अरविन्द शुक्ला (जिला अध्यक्ष ) लालसाहब यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) शिवेन्द्र सिंह ‘रानू’ (उपाध्यक्ष) प्राथमिक शिक्षाक संध, रामदुलार यादव, रविचन्द्र, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक शिवजोर तथा अघ्यापिका नीतू सिंह व सरवरी बेगम को धन्यवाद किया।

Related

news 5651096157767228826

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item