आचार संहिता लागू होते ही उतरवा दिया जाय माननीयो के गाड़ियों से झण्डे, हूटर : D M

जौनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट  सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल, शान्तिपूर्ण निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिले में वीडियों निगरानी टीम के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द ही आचार संहिता लागू होने वाली है आप सभी लोग अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे। उन्होंने आचार संहिता लागू होने के 24 घण्टे के अन्दर पोस्टर, बैनर, पेन्टिंग होर्डिंग को तत्काल हटावाने का निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि आचार संहिता में तीन से अधिक गाड़िया को लेकर, राईफल धारियों को लेकर नही चल सकते है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा गाडियों पर झण्डे, हूटर आदि न रहे। उन्होंने बताया कि वीडियों निगरानी टीमें उचित रूप से प्रशिक्षित होनी चाहिए और व्यय से संबंधित सभी घटनाओं और साक्ष्यों को पकड़ने में सक्षम होनी चाहिए। वीडियों निगरानी टीमों को शूटिंग के प्रारम्भ में घटना का नाम, प्रकार, तारीख, स्थान और घटना का संचालन करने वाली पार्टी और अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली में रिकॉर्ड करना होगा। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में एक से अधिक सार्वजनिक रैलियॉ, जुलूस इत्यादि रहने पर पर्याप्त संख्या में वीडियों टीमे तैनात की जानी चाहिए। उडन दस्ते के बारे में बताया कि निर्वाचनों की सुचिता को बनाए रखने के प्रयोजनार्थ निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन-क्षेत्र में अत्याधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत की मदों का नकद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों ,गोला-बारूद, शराब या असामाजिक तत्वों आदि पर नजर रखने के लिए गठित उड़न दस्तों, स्थैतिक निगरानी दलों और चेक पोस्टों के लिए अनुलग्नक-73 के अनुसार मानक प्रचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) जारी की है। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्टेªट/उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस शिवशरण्पा, डीडीएजी अशोक उपाध्याय, डीपीओ पवन कुमार यादव, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बीएसए शिवेन्द्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय, सहा0 निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 7198904785252588680

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item