V B S P U : कुलपति का कार्यकाल बढ़ा
https://www.shirazehind.com/2016/12/v-b-s-p-u.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल का कार्यकाल सोमवार को खत्म हो रहा था। कुलाधिपति द्वारा उनका कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छा कार्य किया है। इसके चलते उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है।

