महापरिवर्तन रैली में जौनपुर से शिरकत करेंगे 15 हजार बूथ समितियो के सदस्य

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी लक्ष्य 265+ के प्राप्ति के लिए परिवर्तन महारैली का आयोजन 2 जनवरी को रमाबाई मैदान लखनऊ में कर रही हैI जिसमे जनपद से चार पहिया वाहन, बसों एवं ट्रेन के द्वारा रैली में लगभग 15 हजार बूथ समितियो के सदस्य सम्मिलित होंगे।  प्रधानमंत्री मोदी  की यह महापरिवर्तन की महारैली जनपद एवं प्रदेश में परिवर्तन की आंधी लाएगी और अखिलेश सरकार की कुकृत्यों तथा सपा की आतंरिक नौटंकी को जनमानस को बताएगी।  रैली में आज शाम से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जायेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारो को सुन कर अपने-अपने बूथ पर भाजपा को विजयी बनायेंगे।  उक्त बाते जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर रैली व्यवस्था में लगे हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।  रैली वाहन प्रमुख जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि अब तक 742 चार पहिया वाहनो तथा 107 बसों का वृत्त विभिन्न मंडलों से प्राप्त हुआ है।  इसके अतिरिक्त लोग अपने अपने व्यक्तिगत वाहनों से जायेंगे।  उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मौर्य, जिला महामंत्री गिरीश चन्द्र यादव, संदीप तिवारी जिला कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता, मनोज दूबे, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय, आईटी संयोजक अतुल पाण्डेय, ज्ञानेंद्र यादव, ऋषिकेश तिवारी, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Related

news 7811447428530701404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item