बोले जौनपुर के सपाई, अखिलेश यादव ही हमारे नेता
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बारे में आज जौनपुर में सपा से जुड़े युवाओ बुजुर्ग नेताओं की राय लिया गया तो सभी ने अखिलेश यादव को अपना नेता मानते हुए कहा कि अब नेता मुलायम सिंह यादव बुजुर्ग हो गये है उन्हे खुद से राजनीत से सन्यास लेकर पार्टी की बागडोर मुख्यमंत्री को सौपकर उनका दिशा निर्देशन देने का काम करे। जिससे पार्टी दिन प्रतिदिन उन्नति करते हुए आगामी विधानसभा में पूर्ण बहुमत से सरकार बन सके।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव एक उर्जावान मुख्यमंत्री है।उनके कार्यकाल में प्रदेश जमकर विकास हुआ है। नेताजी को चाहिए कि खुद पार्टी से इस्तिफा देकर सपा की बागडोर अखिलेश यादव को सौपकर उनका मार्ग दर्शन करे।
समाजवादी पार्टी नेता शकील मंसूरी ने कहा कि अखिलेश यादव एक इमानदार छवि के मुख्यमंत्री है। ऐसे में नेताजी को खुद उन्हे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करके उनका दिशा निर्देशन करे।
यही अल्फाज हसीन बबलू, आरिफ राईन, आसफाक अहमद ,संदीप यादव ,अरविन्द सिंह ,राहुल यादव, अशोक सिंह ,विकास यादव समेत सैकड़ो सपा नेताओ का है। सभी अखिलेश को अपना नेता बताया ।

