द डे ऑफ गर्ल चाइल्ड के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 जौनपुर।  जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर नन्दलाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान में ’’द डे ऑफ गर्ल चाइल्ड’’ के उपलल्क्ष में सिटी पब्लिक स्कूल पालपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण जन के अतिरिक्त उमानाथ यादव ग्राम प्रधान सिहीपुर, राकेश पाण्डेय, राजबहादुर यादव, एडवोकेटगण प्रेमप्रकाश मिश्रा, श्यामशंकर त्रिपाठी, मनोज वर्मा, रामनाथ, व स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका तथा छात्र,छात्राएं उपस्थित रही। 
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा कन्याभूण हत्या रोकने, नारी शिक्षा को प्रभावी करने पर बल दिया तथा कन्या संरक्षण के लिए प्रचलित कानूनों एवं शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में जन सामान्य को जानकारी दी गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार पालीवाल ने विधिक सेवा प्राधिकरण के उदेश्य व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी लोगो को दी। कार्यक्रम की सफलता में संजय कुमार सिंह प्राचार्य सिटी पब्लिक स्कूल, रामजियावन, राजेश कुमार यादव, का विशेष योगदान रहा।

Related

news 603265863962724477

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item