लायंस क्लब पवन ने गरीबों में बांटा शाल

जौनपुर। मण्डल 321 ई के ‘लायन्स क्लब जौनपुर पवन’ द्वारा नव वर्ष पर नगर के बदलापुर पड़ाव पर एक कार्यक्रम का आयोजन करके 70 गरीबों को शाल वितरित किया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष ला. सुरेन्द्र प्रधान ने कहा कि हमारी संस्था का गरीबों की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है। संस्था द्वारा आगे भी इस तरह का सामाजिक कार्य होता रहेगा। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष ला. पवन जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत का कार्य है। इस अवसर पर अध्यक्ष ला. सुरेन्द्र प्रधान, सचिव ला. रजत सोनी, कोषाध्यक्ष ला. वीरेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष ला. पवन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष ला दिनेश जायसवाल, ला. विजय मौर्य, ला. विष्णु कुमार सेठ, ला. ओम सेन, ला. ज्ञान सिंह, ला. आनन्द साहू, ला. धर्मेन्द्र रघुवंशी, दयाराम सोनकर, रवि दूबे के अलावा तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related

news 1522464950706396294

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item