पुलिस ने सौ लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_2.html
खेतासराय ( जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा
रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार की रात सोंगर स्थित एक ईंट भट्ठा पर
छापेमारी की।जहां अवैध रूप से बनायी जा रही भारी मात्रा में कच्ची शराब,
अलहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।इस अवैध कारोबार में लिप्त तीन
आरोपित मौके से पकड़े गये।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर
आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र के अनुसार सोंगर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाये जाने की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। उपनिरीक्षक सुभाषचंद, एचसीपी महेन्द्र प्रताप सिंह, कांसटेबल कमालुद्दीन, हसमत अली और दीपक निषाद को लेकर वह उक्त भट्ठे पर पहुंच गये।पुलिस को देख भट्ठे पर कच्ची शराब बना रहे आरोपित भागने लगे ।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से अलग अलग डिब्बों व जरकिन में रखी 100 लीटर कच्ची शराब , एक बोरी में रखा 40 किलो गुड़ बरामद हुआ।जमीन में गाड़ी गयी लगभग एक.हजार लहन मिला।जिसे पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया।पुलिस के अनुसार उक्त भट्ठा आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के दसमड़ा गांव निवासी अरविन्द सिंह का बताया जा रहा है।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने अपना नाम झारखण्ड जिला के लोहरदग्गा थानान्तर्गत नगरा गांव निवासी दीपक पुत्र पारू व आकाश पुत्र पहारू तथा इसी जिला के बरडा थाना क्षेत्र के मंगला निवासी टुन्नू पुत्र लोधरा बताया।पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध धारा 60 एक्सा. एक्ट व 272 , 273 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।