बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ा रही है अनीता सिध्दार्थ

 जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अनीता सिध्दार्थ गांव गांव जाकर महिलाओ को जागरूक कर रही है। वे अनपढ़ और बेटी बेटा में भेदभाव रहने वाली महिलाओ को बेटी के महत्व को बता रही है। अनीता इन महिलाओ को मनोवैज्ञानिक और बेटियो को अध्यात्मिक से जोड़कर उन्हे बेटियों के महत्व को बता रही है। शायद इसी लिए उन्हे इस मिशन में कामयाबी मिलती दिखाई पड़ रही है। इतना ही नही अनीता इस मिशन की सफलता के लिए अपने हास्पिटल में पैदा होने वाली बेटियों और मां का इलाज और आपरेशन फ्री करने का एलान कर रखी है।
अनीता गांव गांव में चैपाल लगाकर महिलाओ को जगरूक कर रही है। वे ग्रामीण महिलाओ को बताती है कि हम लोगो पौराणिक प्रथा रही है कि नवरात्रि में कन्या पूंजने की। कन्या का पूंजन इस किया जाता है घर समाज और देश पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इसके अलावा मां दुर्गा , माँ काली, सरस्वती और लक्ष्मी के बारे में विस्तार से बताते हुए कन्याओ के महत्व को बताती है। जिसके कारण महिलाएं आध्यात्मिक तौर से कन्या भ्रूण हत्या जैसे महापाप से बचने के लिए तैयार हो रही है।
उधर बेटी बेटा में भेदभाव दूर करने के लिए अनीता कही रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण प्रस्तुत करती है कही कल्पना चावला का। वे इन लोगो का उदाहरण देकर यह बताती है कि आज की बेटियां चांद पर चढ़ रही है, हवाई जहाज उड़ा रही है, ट्रेन चला रही है और देश की रक्षा के लिए सीमा पर गोलियां चला रही है। जबकि बेटा गांव के चक्की चैराहो पर गप्पे मारता रहता है। इसके अलावा उन्होने गरीब गर्भवती महिलाओ के लिए अपने अस्पताल में फ्री में दवा इलाज की व्यवस्था कर रखी है। 

Related

news 684674040984130094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item