नये साल पर खपाई गयी अवैध शराब
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_31.html
जौनपुर। नये साल के जश्न में शराब माफियाओं ने अवैध शराब से लोगों को सराबोर किया। शहर से लेकर देहात तक शराब से जुड़े कारोबारियों की साठगांठ के चलते अवैध शराब की बड़ी खेंप खपा दी गई। हैरत की बात तो यह है कि सरकारी ठेकों के आसपास तक गैर प्रान्तों की शराब बेची गई फिर भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो सका। गैर प्रान्तों की शराब की बिक्री के नाम पर नए साल की पूर्व संध्या पर अवैध शराब की बड़ी खेंप उतार दी गई। दो दिन बाद भी यह सिलसिला चल रहा है। शहर के तमाम ठिकानों पर शराब पहुंची तो गली-मुहल्लों में इसको भेज दिया गया। तमाम ठिकानों पर खुलकर इसकी ब्रिकी हुई तो सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे। शराब कंपनी के लोगों तक इसकी शिकायत की गई तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। इस बात से लोग समझ गए कि उनकी साठगांठ से ही यह धंधा चल रहा है। रात करीब 11 बजे तक शराब के ठेके बंद हुए फिर उनके पास में ही अवैध शराब के कारोबारियों ने अपना ठिकाना बना लिया। इसके बाद देर रात तक जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री होती रही। रविवार को भी शराब माफियाओं ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री कराई इससे तमाम बातें सामने आने लगी हैं।
