नकली बल्ब के साथ दुकानदार गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_43.html
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली में नकली बिनाका बल्ब बनवाकर बेचने वाले के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन पेटी बल्ब अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कलीकुत्ती निवासी शिव बिनाका परिवार के मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि मड़ियाहूं, केराकत जौनपुर शहर जलालपुर सहित कई स्थानों पर नकली बिनाका बल्ब बेचा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मड़ियाहूं के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि वे नकली बल्ब बनाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करे। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने सहयोगियों के साथ मड़ियाहूं कस्बे के जायसवाल के पीसीओ के मालिक रमेश जायसवाल की दुकान पर छापा मारकर तीन पेटी नकली बिनाका बल्ब बरामद किया और आरोपी रमेश जायसवाल के विरूद्ध धारा 419,420,465,469 भादवि 103 व्यापार चिन्ह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

