लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में बांटी गयी मिठाई
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_35.html
जौनपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय
अध्यक्ष बनाये जाने पर समाजवादी विचारधारा वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़
गयी। हर कोई अपने अंदाज में खुशी मनाते हुये श्री यादव को बधाई देना शुरू
कर दिया है। इसी क्रम में लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव के
नेतृत्व में कलेक्टेªट परिसर में खुशी मनाते हुये एक-दूसरे को मिठाई खिलायी
गयी। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित
नहीं, इसीलिये अन्त में विजय समाजवादियों के युवा हृदय सम्राट अखिलेश यादव
की हुई। राष्ट्रीय अधिवेशन मंे सर्वसम्मत से श्री यादव को राष्ट्रीय
अध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह साबित कर दिया कि कमान संभालने
का जज्बा केवल अखिलेश यादव जैसे व्यक्तित्व में ही है। इस अवसर पर उपस्थित
सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुये एक बार पुनः
उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अबूशाद
अहमद, सर्वेश यादव, गुड्डू यादव, इसराफिल, धर्मेन्द्र यादव, राजू यादव,
शकील सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
