द स्टार क्लब शाहगंज ने करायी नृत्य व गायन प्रतियोगिता
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_71.html
जौनपुर।
नूतन वर्ष के स्वागत में द स्टार क्लब शाहगंज ने नृत्य व गायन प्रतियोगिता
के माध्यम से कलाकारों का हौंसला बढ़ाने के साथ एक खुशनुमा माहौल बनाने का
काम किया। प्रतिभागियों में एक अनोखी प्रतिभा देखने को मिली। इनको लोगों का
प्रोत्साहन मिलता रहे तो टीवी चैनलों के प्रतियोगिताओं में नम्बर वन बनकर
उभरेंगे। उक्त बातें मुम्बई के युवा कोरियोग्राफर सैफ-आदित्य ने अभिनन्दन
समारोह के प्रतिभागियों के नाम की घोषणा करते हुये बतौर जज के रूप में कही।
उन्होंने गायन में प्रथम पवन अग्रहरि, द्वितीय प्रांजल अस्थाना व तृतीय
रामसेवक की घोषणा किया। साथ ही संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ‘निहारिका’ ने
नृत्य प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों की घोषणा करते हुये सुल्तानपुर के
राजदीप प्रथम, सिद्दी अग्रहरि द्वितीय एवं चांदनी तृतीय की घोषणा किया।
इसके पहले समारोह का उद्घाटन नगर पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष ने
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन करके किया। समारोह का संचालन
विवेक गुप्ता ने किया। अन्त में संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने सभी के
प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजकमल जायसवाल, शुभम, मो. आरिफ, आशीष,
संजीत, रेहान, आजम, दिनेश, शाहरुख, दानिश, बाबर, शेरू सहित अन्य लोग मौजूद
रहे।

