विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने धीमी प्रगति वाले अधिकारियो को दिया चेतावनी

   जौनपुर।  जिलाधिकरी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना की विभागवार समीक्षा किये तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने हौसला पोषण योजना में प्रगति असन्तोषजनक पाये जाने पर डीपीओ पवन यादव से स्पष्टीकरण मॉगा। डीआईओएस भाष्कर मिश्र को विद्यालयों के निर्माण कार्य एवं नरहन भूमि विवाद को मौके पर एसडीएम/एसओसी की उपस्थिति में कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को लोहिया आवास, इन्दिरा आवास एवं स्वच्छ शौचालय, आधार कार्ड आदि विकास कार्यो में शतप्रतिशत प्रगति कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा किया तथा शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश सीएमओ डा0रविन्द्र कुमार को दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के तीनों अधि0 अधिअभिंताओं को लोहिया गांव में विद्युतीकरण टेण्डर होने पर 3 जनवरी से कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। सेतु निमार्ण इकाई वाराणसी को गड़हर-नहोराघाट पुल की धीमी प्रगति पर चेतावनी दिया। अधि0 अभि0 विद्युत वितरण खण्ड तृतीय/अधि0अभि0 सिविल खण्ड वाराणसी अलीगंज विद्युत उपकेन्द्र निर्माण में धीमी प्रगति/विवादित जमीन की सूचना समय से न देने पर चेतावनी दिया। आगनबाडी केन्द्र निर्माण में धीमी प्रगति पर अधि.अभि.आर.ई.एस. पर नाराजगी व्यक्त किया। अधि.अभि. निर्माण खण्ड जलनिगम पर नगर पंचायत पुर्नगठन कार्य में प्रगति न लाने पर नाराजगी व्यक्त किया। सांसद आर्दश ग्राम योजना आरा एवं बुढुपुर में अपेक्षाकृत कार्य न करने पर अधि.अभि. जलनिगम पर नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने आधार कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि में सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह को कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार मेला के माध्यम से हर माह रोजगार दिलाने एवं 91 प्रतिशत प्रगति लाने तथा इसी प्रकार आगे भी कार्य करने का निर्देश दिया। राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ द्वारा राजकीय एलोपैथिक मेड़िकल कालेज सिद्दीकपुर के कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त किया। एन.आर.एल.एम. कमलेश कुमार सोनी द्वारा 104 प्रतिशत कार्य कराया गया है। जिलाधिकारी ने 50 लाख रू0 से उपर की परियोजनाओं की गहन समीक्षा किया तथा धन रहने एवं समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को लोहिया गांव में लोहिया आवास मानक के अनुसार समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी कल्याणकारी विभागों द्वारा शादी अनुदान के पात्र लाभार्थियों की जॉचकर आज ही शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, सीएमओ डा0 रविन्द्र कुमार, सीवीओ डा0 विरेन्द्र कुमार, डीडीओ दयाराम, श्रमायुक्त बीएन दूबे, डीएसओ डा0 आर के तिवारी, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, सहायक अभि0लघु सिचाई उमाकान्त तिवारी, अधि0अभि0 चन्द्रशेखर सिंह आजाद आदि उपस्थित रहे।

Related

news 7758497770237412593

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item