राज्यपाल के पल पल के कार्यक्रम
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_54.html
जौनपुर। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया
कि महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाईक 3 जनवरी 2017 को 11ः50
बजे हेलीपैड राजभवन से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12ः50 बजे
हेलीपैड पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे। 12ः55 बजे हेलीपैड से कार द्वारा
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ सभागार जौनपुर के लिए प्रस्थानकर अपरान्ह 1
बजे से 2 बजे तक कार्यक्रम में भाग लेंगे। तदोपरान्त कार्यक्रम स्थल से
हेलीपैड पुलिस लाइन जौनपुर के लिए प्रस्थानकर 2ः05 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन
पहुचेंगे। 2ः15 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा राजभवन हेलीपैड लखनऊ के लिए
प्रस्थान करेंगे।

