पुत्रों पर सदैव मां का स्नेह बरसता रहता हैः एमएलसी

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मां की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मां स्व लालती देवी पत्नी राजदेव सिंह पूर्व रारी विधायक की 14वीं पुण्यतिथि पर सिकरारा क्षेत्र के बनसफा गांव में स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि मां के ऋण से कोई भी पुत्र उऋण नहीं हो सकता। स्व. लालती देवी सदैव समाज के दबे, कुचले, गरीबों की सेवा को तत्पर रहती थीं। उनके जाने के बाद उनके पुत्र धनंजय सिंह भी उनके पदचिन्हों पर चलने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अपने पुत्रों पर मां का स्नेह सदैव बरसता रहता है। परलोक में पहुचने के बाद भी मां की ममतामयी छाव मिलती रहती है। टीडीपीजी कालेज के प्रबन्धक अशोक सिंह व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने कहा कि स्व. लालती देवी जैसी आदर्श मां सौभाग्यशाली पुत्रों को मिलती हैं। उन्होंने संघर्ष व अदम्य साहस का परिचय देते हुये पुत्र धनंजय को इस मुकाम तक पहुंचने में सम्बल प्रदान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ईश्वरदेव सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह, धर्मापुर प्रमुख अनिल सिंह, खुटहन प्रमुख राजू यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, उमाशंकर सिंह, शिक्षक नेता डा. समर बहादुर सिंह, डा. मनोज मिश्रा, डा. राजीव प्रताप सिंह, डा. रामेश्वर दत्त त्रिपाठी सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह दादा, ओम प्रकाश सिंह, बमभोले सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत सिंह, दिनेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, डीपी सिंह, राजीव सिंह, सुधीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पहले पूर्व सांसद श्री सिंह ने अपनी माताजी की 14वीं पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दूध व फल वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व. मां के आशीर्वाद व स्नेह का सम्बल लेकर उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहा हूं। यह प्रयास जीवन भर जारी रखने की कोशिश रहेगी। उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नवीन सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र तिवारी, विक्रम सिंह, शिवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6131255160259794160

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item