उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति एडवोकेट की अध्यक्षता में हुसेनाबाद में हुई जहां कहा गया कि समाज का युवा वर्ग समाजोत्थान में रूचि नहीं ले रहा है जिससे सामाजिक कुरीतियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में समूल का नष्ट करना महासभा का पूर्ण दायित्व है। इसी क्रम में युवा प्रकोष्ठ का गठन करते हुये दिलीप प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया। अन्त में कानूनगो श्याम नारायण प्रजापति के निधन पर शोक जताया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय प्रमुख महासचिव हीरा लाल आजाद, प्रवक्ता शिवधारी प्रजापति, महासचिव मोहन लाल प्रजापति, डा. रामलगन प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, दिलीप प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, नन्द लाल प्रजापति, तेज प्रकाश प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति ने किया। अन्त में कपिल प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 979247064052256985

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item