असहायों की सेवा सबसे बड़ा धर्म
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_65.html
जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड स्थित श्री सूर्य पाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ईसापुर में शिक्षाविद स्व.गंगा प्रसाद सिंह की 117 वीं व कानूनविद सूर्यपाल सिंह की 89 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित पर विद्यालय में शिक्षक -अभिभावक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम पत्रकार सम्मान समारोह तथा 118 दिब्यांग, निराश्रित महिला व निर्धन असहाय लोगों को कम्बल दिया गया। वाग्देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निवर्तमान निदेशक नेहरू युवा केन्द्र डॉ.चन्द्र शेखर प्राण ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक समरसता लाने तथा जनतन्त्र की तीसरी शक्ति के रूप में ग्राम पंचायतों के उन्नयन के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे बढ़कर कार्य करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला युवा समन्वयक भारत सरकार राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि जयन्ती समारोह के अवसर पर गरीब लोगों को कम्बल के रूप दी जाने वाली सहायता हीं मानवता की सच्ची सेवा और इस पवित्र कार्य में लोगों की सहभागिता प्रशंसनीय हैं। शास्त्रों में धन के तीन मार्गाे दान, भोग और नाश का उल्लेख किया गया है जिसमें दान को धन की सर्वाेच्च गती बताई गई है। परोपकार और दीन दुखियों की सेवा हीं प्राणिमात्र का सबसे बड़ा धर्म है। उक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा पत्रकारों को शाल,डायरी व लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधानाचार्य चित बहाल सिंह व संचालन देवेश कुमार सिंह ने किया। संस्था के संरक्षक विरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम का संयोजन दीनदयाल सिंह व आशुतोष सिंह ने किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह, साधू तिवारी, अजीत प्रजापति, मोनू सिंह, दया शंकर दूबे, बटेश्वर नाथ सिंह, रमेश मिश्रा, रफीक अहमद, जय कुमार सिंह सुशील यादव, अरूण सिंह आदि उपस्थित रहे।

