शासन के इशारे पर परेशान कर रहा प्रशासनः विराज ठाकुर

जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के इशारे पर जिला व पुलिस प्रशासन मिलकर गम्भीर मुकदमे में फर्जी तरीके से मुझे फंसा रहा है। इससे यह साबित कर दिया कि पूरे प्रदेश में गुण्डाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह उभरते हुये सबसे लोकप्रिय युवा नेता हैं। हिन्दूवादी छवि होने के नाते युवाओं में इनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। इस प्रकरण से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ समस्त हिन्दू जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरकार अपने सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। श्री ठाकुर के साथ न्याय होना चाहिये। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर को न्याय नहीं मिला तो संगठन किसी भी हद तक उतर सकता है जिसका परिणाम अत्यंत भयावह होगा।

Related

news 7442916751013768195

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item