सम्पादक मण्डल की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_99.html
जौनपुर।
सम्पादक मण्डल की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन के सभागार
में हुई जहां सदस्यता शुल्क, पंजीकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श
करते हुये इस पर पहल करने की अपील की गयी। इस दौरान सर्वसम्मत से यह भी तय
हुई कि मण्डल की मासिक बैठक प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को होगी। बैठक
की अध्यक्षता अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र एवं संचालन यादवेन्द्र दूबे मनोज ने
किया। इस अवसर पर विजय प्रकाश मिश्र, रामजी जायसवाल, राकेश कान्त पाण्डेय,
मंगला प्रसाद तिवारी, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, साजिद हमीद, जाफर जाफरी,
चन्द्रमोहन गौतम, शैलेन्द्र यादव, अरविन्द पटेल, अब्दुल मलिक, मो. आसिफ
शकील, अनिल दूबे आजाद, प्रेम प्रकाश मिश्र, परवेज, यशवंत गुप्त, विरेन्द्र
गुप्त, शशिकान्त मौर्य, मो. रऊफ, संजय शुक्ला, शशिराज सिन्हा सहित तमाम
सम्पादक, पत्रकार मौजूद रहे।

