प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहियेः टण्डन
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_67.html
जौनपुर।
नगर के सद्भावना पुल पर युवाओं ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश
दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि प्रत्येक
व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये। उन्होंने
कहा कि जितने पेड़-पौधे व वनस्पति होंगे, उतना ही प्रकृति में निखार आयेंगे।
इसके साथ ही पर्यावरण भी शुद्ध बना रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी सोमेश्वर
केसरवानी, राजेन्द्र मौर्य, आशीष कुमार, पवन शर्मा, रौनक गुप्ता, अनमोल
साहू, सुमित साहू, सूरज सोनी, अमन सेठी, अरबाज, सिद्धांत सेठी के अलावा
तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।
