बाबा परमहंस आश्रम से निकली भव्य कलश यात्रा
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_78.html
जौनपुर।
ऐतिहासिक बाबा परमहंस आश्रम से कलश यात्रा निकाली गयी जो रामनगर, नाथुपुर
होते हुये रामकथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। मालूम हो कि यह स्थल आदि
गंगा गोमती के पावन तट यमदग्नि ऋषि की तपोस्थली एवं भगवान परशुराम की
जन्मस्थली है। देखा गया कि जमैथा गांव में स्थित बाबा परमहंस समाधि स्थल से
108 कुंआरी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर आयोजित रामकथा स्थल नाथुपुर
रामनगर तक गयीं। इस मौके पर बताया गया कि 4 जनवरी को राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध
कथावाचक बाल व्यास श्री अतुल जी महराज संगम नगरी से आयेंगे। वह यहां आकर
अपने मुखार बिन्दु से रामकथा का प्रसंग लोगों को बतायेंगे।

