एडीएम ने ली कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_82.html
जौनपुर।
अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में
कर-करेत्तर की समीक्षा हुई जहां बताया गया कि विद्युत 104 प्रतिशत, सड़क व
पुल 111 प्रतिशत, आबकारी 144 प्रतिशत, मुख्य व मध्यम सिंचाई 1198 प्रतिशत,
उद्योग 900 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। साथ ही व्यापार कर, परिवहन
विभाग, मनोरंजन, वन सहित अन्य विभागों को हर हालत में शत-प्रतिशत लक्ष्य
पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य न प्राप्त करने वाले अधिकारियों को
निर्देशित किया गया कि 3 दिन में कार्य योजना तैयार करके उपलब्ध करायें
तथा हर हालत में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। अपर जिलाधिकारी ने नगर
निकाय एवं मण्डी समिति की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को हर हालत में
शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका
जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, मुंगराबादशाहपुर के धर्मराज, जिला
आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, डीएसओ आरके तिवारी, श्रमायुक्त बीएन
दुबे, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम वीके गुप्ता, बीबी सिंह, एसके
सोनोदिया उपस्थित रहे।

