अत्याचार बन्द नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगा हिन्दूः स्वामी अम्बुजानन्द

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने निकाला विशाल मोटरसाइकिल मार्च
जौनपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के आह्वान पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज के नेतृत्व में मंगलवार को विशाल मोटरसाइकिल मार्च निकाली गयी। यह मार्च ‘हिन्दुत्व को मजबूती की तरफ एक कदम और बढ़ाने’ के उद्देश्य से निकाली गयी। इसके पहले महासभा के समस्त पदाधिकारी सहित अन्य लोग जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुये। यहां से स्वामी जी के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल पर सवार हजारों लोगों ने नगर भ्रमण किया। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये मार्च सद्भावना पुल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान मार्च में शामिल लोगों ने हिन्दुओं से एकजुट होने की अपील करते हुये आतंकवाद व हिन्दुओं पर उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सद्भावना पुल पर समाप्त हुये मार्च में उमड़े जनसैलाब के बीच स्वामी जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के उत्पीड़न की आग अभी बुझी नहीं कि अब यह आग जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के मजडीहा व खुटहन क्षेत्र के पटैला गांव में भी धधकनी शुरू हो गयी। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुये तो हिन्दू महासभा सड़क पर उतरने को बाध्य हो जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीष सेठ, जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र बिन्द, अजय सोनी, विजय चौरसिया, सौरभ यादव, बसंत यादव, अनुज मौर्या, पिंटू मौर्या, अमर जौहरी, जयसिंह, विनोद यादव, शशांक श्रीवास्तव, राहुल यादव, पल्लू मोदनवाल, शीतल साहू, संजय जायसवाल, चन्द्रशेखर निषाद बबलू के अलावा सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Related

news 2191396135375779072

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item