मछलीशहर सीट पर पंकज हो सकते पंजा के लिए मुफीद प्रत्यासी
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_88.html
जौनपुर। विधानसभा 2017 चुनाव का आगाज हो चुका है ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी चुनावी शतरंज की गोट विछानी शुरू कर दिया है। भाजपा किसी भी कीमत यह चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाने को बेकरार है। उधर पिछले 27 वर्षो से यूपी फतेह करने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस भी अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दिया है। सपा में मचे घमासान से पार्टी दो पार्ट में टूटती दिखाई पड़ रही है। बसपा नोटबंदी के चलते साईलेंट है। फिलहाल सपा बसपा ने जिले की नौ विधान सभाओ पर अपने प्रत्यासी उतार दिया है। लेकिन कांग्रेस और भाजपा जातिगत अधार पर टिकाऊ और जिताऊ प्रत्यासी की तलास कर रही है। सदर सीट पर कांग्रेस के विधायक नदीम जावेद है। इस लिए उनका प्रत्यासी घोषित होना तय माना जा रहा है। लेकिन अन्य बाकी आठ सीटो पर कांग्रेस मजबूत कैडिडेट की तलास जारी है। अगर हम बात करे मछलीशहर सुरक्षित सीट की तो यहां कांग्रेस काफी पीछे है। जातिगत आकड़े के अनुसार इस सीट यदि सोनकर जाति का प्रत्यासी उतारा जाता है तो स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। इसकी मिशाल है इस सीट सपा विधायक व राज्यमंत्री जगदीश सोनकर। वे यहां यादव और सोनकर विरादरी के जातिगत आकड़े पर शाहगंज सीट से यहां आकर जबरदस्त जीत दर्ज किया था। ऐसी स्थिति में इस सीट पर युवा प्रत्यासी पंकज सोनकर को यदि कांग्रेस दाव पर लगाती है तो कांग्रेस का परचम लहरा सकता है। पंकज 2012 में यह सीट सुरक्षित होने के बाद से ही इस क्षेत्र में कांग्रेस का झण्डा डण्डा पकड़कर पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। समय समय पर पार्टी द्वारा की जाने वाले धरना प्रर्दशन में सक्रिय भागीदारी करते हुए हमेशा जनता के बीच बने रहते है। जिसके कारण इस क्षेत्र में अच्छी खासी युवाओ की टीम भी खड़ा कर रखे है। इस सीट पर करीब तीस हजार सोनकर बाकी कांग्रेस का परम्परागत मतदाता है इसके अलावा पंकज की साफ सुथरी छवि के कारण अन्य अगणी पिछड़ी जातियों का वोट मिल सकता है। ऐसी स्थिति पंकज पंजा के लिए मुफीद साबित हो सकते है।

