मुंगराबादशाहपुर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर खतरे का बादल
https://www.shirazehind.com/2017/02/blog-post_879.html
जौनपुर। जिले की मुंगराबादशाहपुर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन खटाई में पड़ता दिखाई पड़ रहा है। पहले सपा-कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने नामाकंन के पहले दिन नौ फरवरी को अपना पर्चा भरा था। मालूम हो कि यह सीट कांग्रेस की खाते में आयी थी। अजय ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। आज इसी सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप आलोक सिंह ने नामाकंन किया है। अचानक आलोक के मैदान में आने से इस सीट पर गठबंधन पर खतरे के बादल ठहराने लगा है। आलोक ने साफ कहा कि हमारी पार्टी में मुझे टिकट दिया है आज शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर पर्चा भरा हूं।