छः दिवसीय रामचरितमानस 21 अप्रैल से
https://www.shirazehind.com/2017/03/21_20.html
जौनपुर।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च से रामचरितमानस का राष्ट्रीय
सम्मेलन आयोजित है जो आगामी 26 मार्च तक चलेगा। यह आयोजन नगर पालिका परिषद
के टाउन हाल के मैदान पर होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये मानस प्रचारिणी
सभा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बताया कि
उक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर मानस प्रचारिणी सभा से
सम्मानित मानस कथाकार अपनी संगीतमय कथा प्रत्येक दिन सायं 7 से रात 11 बजे
तक करेंगे। उन्होंने बताया कि कथा में मानस के अन्तर्राष्ट्रीय विद्वान
हरिदयाल मिश्र सहित हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान विनोद पाठक अपनी
उपस्थिति दर्ज करायेंगे। श्री पाठक रोहतास बिहार के हैं जहां उन्हें राज्य
सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है। इसके अलावा दिनेश मिश्र,
राजाराम त्रिपाठी सहित अन्य अपना विचार रखेंगे।