कालजयी रचनाकार की मनायी गयी 27वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। कालजयी रचनाकार एवं यशस्वी कवि रूप नारायण त्रिपाठी की 27वीं पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ एवं रूप सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से मनायी गयी। श्री त्रिपाठी की पावन स्मृति को समर्पित गीत रूप नमन समारोह जगत नारायण इण्टर कालेज जगतगंज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत आकाशवाणी वाराणसी से पधारे हरिराम द्विवेदी की वाणी वंदना से हुई जिसके बाद प्रख्यात गीतकार रामेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि छायावादोत्तर धारा के जिन प्रमुख कवियों ने अपनी रचना धर्मिता से हिन्दी साहित्य को ऊंचाई दी, उनमें रूप नारायण त्रिपाठी का नाम आदर से लिया जायेगा। इसके अलावा प्रख्यात व्यंग्यकार डा. कमलेश द्विवेदी, डा. अशोक अज्ञान, डा. पीसी विश्वकर्मा, बेहोश जौनपुरी, गिरीश श्रीवास्तव, स्वप्निल सहित अन्य कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को आनन्दित किया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रबन्धक रामकृष्ण त्रिपाठी एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार व संस्थाध्यक्ष चन्द्रेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा. लल्लन मिश्र, प्रबन्धक अशोक सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. गौरीशंकर त्रिपाठी, डा. आशुतोष उपाध्याय, छविनाथ मिश्र, रामजी त्रिपाठी, प्रभाकर त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, डा. जेसी त्रिपाठी, फूलचन्द भारती, अनिल चतुर्वेदी के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 1277362370395338094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item