जेसीआई के होली मिलन समारोह में झूमकर थिरके लोग
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_212.html
जौनपुर।
जेसीआई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां ग्रुप डांस, कपल
डांस, कपल सिंगिग, फैशन शो, जोगीरा के होली, राधाकृष्ण के साथ पूरी मस्ती
में फूलों की होली खेली गयी। महिलाओं ने कृष्ण राधा के साथ फूलों की होली
खेली। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष आलोक सेठ व चेयरपर्सन अनीता सोनी ने सभी को
अबीर लगाते हुये कहा कि होली मिलन से गिलवे शिकवे दूर हो जाते हैं। संयोजक
संदीप पाण्डेय ने अपने गीतों से पूरा माहौल होली के रंग में रंग दिया। जोड़ी
डांस अनिल गुप्ता-प्रीति सत्य प्रकाश-आरती व अजयनाथ-श्रद्धा ने प्रस्तुत
किया तो ग्रुप डांस मिनाज शेख, जूही सेठ, अनीता सोनी, प्रीति गुप्ता ने
प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व
अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल कृष्ण कुमार
जायसवाल, संजय बैंकर, सलमान शेख, मनोज सोनी कोमल, संतोष अग्रहरि, सर्वेश
जायसवाल, अतुल जायसवाल, राकेश सेठ, संजीव जायसवाल, मृत्युंजय, नीरज, डा.
प्रशान्त, मिथिलेश, धर्मेन्द्र सेठ, अमित, पवन, दिलीप, कृष्ण गोपाल,
शम्भूनाथ, रामकृपाल, डा. आलोक, मनोज अग्रहरि, दीपक, विशाल, गौरव, भरत, सोनी
जायसवाल, मंजू, पूनम, सुधा के अलावा तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव संजय गुप्ता व वन्दना गुप्ता ने संयुक्त रूप
से किया। अन्त में संयोजक संदीप पाण्डेय व कंचन पाण्डेय ने सभी के प्रति
आभार व्यक्त किया।

