बेस्ट लुकिंग में ज्योति, स्पीच में श्रद्धा को औव्वल
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_218.html
जौनपुर। जेसीआई द्वारा आयोजित बेस्ट लुकिंग एण्ड स्पीच कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बेस्ट लुकिंग में प्रथम स्थान ज्योति श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पूनम जायसवाल, तृतीय स्थान नीलम जायसवाल, स्पीच कम्पटीशन में प्रथम स्थान पर श्रद्धा जायसवाल, द्वितीय स्थान पर पिंकी, तृतीय स्थान पर बबिता जायसवाल रही। सभी ने जेसीआई जौनपुर की इस नई पहल का जोरदार स्वागत किया। जो महिलाए माईक पकड़ने से डरती थी। उन्होंने भी स्पीच कम्पटीषन में भाग लिया सस्ंथा की तरफ से उनके हौसले को बढ़ाने के लिए सभी को सात्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जेसीरेट चेयरपर्सन अनीता सोनी ने कहा जेसीआई महिलाएं के व्यक्तित्व विकास में सेतु का कार्य कर रहा है और महिलाए समाज को नयी दिषा प्रदान कर रही है। काडिनेण्ट ज्योति जायसवाल ने कहा इस तरह के काम्पटीषन से महिलाओ का आत्मविष्वास बढेगा सचिव वन्दना गुप्ता ने कहा आज अगर इस तरह के कार्यक्रम होते रहेगें तो महिलाएं जरुर कुछ न कुछ मुकाम हासिल करेगी। पूर्व लेडी आफ द जोन सोनी जायसवाल, सुधा बैंकर्स, पूनम जायसवाल ने इस तरह के कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रीति, सुमन, ूमीनू, भावना, रचना, नीलम, किरण, मंजू जायसवाल आदि प्रमुख रुप से रही।
