राष्ट्रीय लोक अदालत 8 अप्रैल को
https://www.shirazehind.com/2017/03/8_10.html
जौनपुर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणध्सविल जज सी.डी. राजीव कुमार पालीवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 8 अप्रैल शनिवार को 10 बजे से 4 बजे तक दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नन्द लाल की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इसमें सिविल वाद, भूमि अधिग्रहण वादों, आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक वसूली वादों, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वादों, विद्युत एवं जल बिल से संबंधित वाद, राजस्व वाद तथा अन्य सभी प्रकार के वादों से सम्बन्धित मामलोंध्प्रकरणों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य वादों का निस्तारण करा सकते है साथ ही ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समझ नहीं आए है उन्हें भी वाद पूर्व प्रीलिटीगेशन स्तर पर निस्तारित किये जायेंगे। वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि वे आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों को तय करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अपना सहयोग प्रदान करें तथा इस अवसर का लाभ उठायें।

