सदर अस्पताल में लगेगा विकलांग शिविर
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_506.html
जौनपुर । जिला विकलांग अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि विकलांग जन विकास विभाग द्वारा संचलित करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में 16 से 17 मार्च 2 तक होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में ऐसे दिव्यांगजनों का आपरेशन किया जाना है जिनकी आयु 24 वर्ष से कम हो साथ ही उनके पैर टेढे़ मेढे़ या पतले हों। दिव्यांग की आय रु 60000 वार्षिक से कम हो। दिव्यांग का आधार कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से अधिक, दो फोटो जिसमें विकलांगता प्रदर्शित हो, आय प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है। शिविर आयोजन 9 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।

