अधेड़ को कार ने रौदा, हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_247.html
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला तिलोरा के सामने कार की चपेट में आने से एक अधेड़ मरणासन्न हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर और कार को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। बताते हैं कि तिलोरा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेम चन्द मौर्य पुत्र खदेरू बुधवार को जा रहा था कि उसे एक कार ने रौद दिया जिससे वह लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गया। तत्काल उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है।

