एसपी ने मातहतों की सुनीं समस्याएं
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_604.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने सैनिक सम्मेलन किया जहां उपस्थित अधीनस्थ
अधिकारियों कर्मचारियों की समस्या सुनी। साथ ही निस्तारण के लिये सम्बन्धित
अधिकारी को निर्देशित भी किया। तत्पश्चात क्राइम मीटिंग कर जनपद में हुये
अपराधों की समीक्षा करते हुये निस्तारण के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर
अपर आरक्षी अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित, ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव,
क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

