तीन शिफ्टों में संचालित है काल सेण्टरः डीएम
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_33.html
जौनपुर।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. बलकार सिंह ने बताया कि शिकायत अनुवीक्षण
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 05452-261413 है। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष
के प्रथम तल पर उक्त सेण्टर 3 शिफ्टों में 24 घण्टे संचालित है। सेण्टर
में सर्मथकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित करने की शिकायतें की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि नौ विधानसभा के लिये कध्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी
है। सेण्टर का दूरभाष नं. 05452-261311, 261312, 261314, 261315, 261316,
261317, 261318, 261319, 261320 एवं टोल फ्री नम्बर 18001801616 है जिस पर
चुनाव सम्बन्धी सूचना दी जा सकती है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति
(मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानेटरिंग कमेटी) का गठन किया गया है। कमेटी के
अतिरिक्त सदस्य भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम हैं जिनका मो.नं. 9451158498 व
दूरभाष नम्बर 05452-260069 है। इसके अन्तर्गत मीडिया सेन्टर कार्यरत है।

