रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में दो मृत, दर्जनों घायल

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित बस पड़ाव के पास रविवार को तड़के रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसके चलते जहां दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी लखनऊ डिपो की बस नम्बर यूपी 65 एआर 6897 जिला मुख्यालय की ओर आ रही थी कि रास्ते में सिंगरामऊ बाजार में स्थित पड़ाव के पास विपरीत दिशा से आ रही कोयला लदी ट्रक नम्बर यूपी 22 टी 4978 बस को साइड मारते हुये एचटी खम्भे को तोड़कर एक दुकान में घुस गयी। इसके बाद उठ रही चीख-पुकार को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे कि इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस की खिड़कियों को तोड़कर दर्जन भर से अधिक घायल यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलवाकर सभी को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। मृतकों में मिथलेश पाण्डेय 35 वर्ष निवासी सूरापुर और मैनेजर राय हैं।

Related

news 570145912283455369

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item