माइक्रो आब्जर्वर, सुपरवाइजर व कार्मिको को दी गयी जानकारी

जौनपुर। सामान्य प्रेक्षकगण बदलापुर शुभ्रा वर्मा, शाहगंज विश्वनाथ चौधरी, जौनपुर ए. मुइवा, मल्हनी अभय ए., मुंगराबादशाहपुर एसपीके पाटिल, मछलीशहर चन्दर जी., मड़ियाहूं सी. पाल आरए, जफराबाद में कांडा सामी, केराकत में हिमाजी नाइक के साथ प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने 384 माइक्रो आब्जर्वर, 384 मतगणना सुपरवाइजर व 101 सहायक मतगणना कार्मिको को टीडी इण्टर कालेज में चलचित्र के माध्यम जानकारी दिया। साथ ही व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने देते हुये बताया कि 10 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे एनआईसी के माध्यम से रेण्डमाइजेशन प्रेक्षकों की उपस्थिति में किया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि 12 बजे विकास भवन में सम्पर्क करके अपना ड्यूटी आदेश विधानसभावार प्राप्त कर लें। 11 मार्च को प्रातः 6 बजे मण्डी समिति शीतला चौकियां पर सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जायं तथा आरओ द्वारा अपने तैनाती स्थल पर मतगणना के लिये पहुंचकर मतगणना करायें। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना कर्मी धैर्य एवं संयम से मतगणना कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर सभी आरओ, लाइजन आफिसर, डीडीओ दयाराम, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, शिवबालक राम वर्मा, राकेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3666896946367538514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item