शानू अध्यक्ष, अनवर उपाध्यक्ष व समद बनाये गये प्रभारी
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_343.html
जौनपुर।
पूर्वांचल राज्य जन आंदोलन के उप प्रांतीय प्रभारी व मुस्लिम जागरूकता
आंदोलन के प्रभारी डा. तारिक शेख के सिटी नर्सिंग होम में मुस्लिम जागरूकता
आंदोलन की बैठक हुई जहां नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। घोषणा के
अनुसार मोहम्मद शानू को नगर अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अनवर अहमद उपाध्यक्ष
व समद हाशमी नगर प्रभारी बनाये गये। इसके पहले 23 मार्च को रेल रोको
आंदोलन के कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक के मुख्य अतिथि प्रान्तीय प्रभारी
डा. शेख ने मुस्लिम जागरूकता आंदोलन की कार्यकारिणी गठन करने के बाद होने
वाले रेल रोको आंदोलन के बारे में लोगों को जानकारी दी। नवमनोनीत नगर
अध्यक्ष मोहम्मद शानू ने बताया कि पूर्वांचल राज्य को एक अलग राज्य बनाने
की मुहिम बहुत बड़ी है। हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। हिन्दू-मुस्लिम
एकता का नारा देकर हर युवा, किसान, गरीब को इस आंदोलन से जुड़ना चाहिये,
ताकि पूर्वांचल को एक नयी सौगात दे सके। बैठक की अध्यक्षता अनवार अहमद व
संचालन समद हाशमी ने किया। इस अवसर पर पूर्वांचल राज्य आंदोलन के शाहगंज
नगर अध्यक्ष विपिन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी, कोषाध्यक्ष हर्ष
सोनी, मीडिया प्रभारी राज त्रिपाठी सहित मो. ओवैद, मो. ओमैर, मो. अली, मो.
हारिश, आलमगीर, गुफरान अहमद, मो. हन्जता, अब्दुल्लाह, फैयाज, इरफान, राशिद,
मो. शाहिद के अलावा तमाम सम्बन्धित उपस्थित रहे।

