ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_997.html
मिर्जापुर। ट्रेन की चपेट में आने से गैपुरा स्टेशन के पूर्वी छोर पर सोमवार को दोपहर में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कलना दूबे निवासी दीनानाथ दूबे का 24 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार रेलवे लाइन पार खेत खलिहान से लगभग 12 बजे दोपहर लाइन पार कर घर आ रहा था कि पूर्वी छोर पर डाउन लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने चार भाईयों में दूसरे नम्बर पर था।