चार सूत्रीय मांगो को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले बिजली कर्मचारी

जौनपुर। आज बिजली कर्मचारियों की निम्नलिखित  समस्याओं को लेकर बिजली मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता  वितरण मंडल  ए0के0 मिश्रा से वार्ता किया । श्री मिश्रा  कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एक माह में करने का आश्वासन दिया।।वार्ता में अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ,कार्यालय सहायक अश्गर मेहदी,संगठन के जिलाध्यक्ष  -विश्राम मौर्या,मँत्री - संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष-महेंद्र पटेल,लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ,संरक्षक- महेंद्र यादव,कोषाध्यक्ष-पुष्कर श्रीवास्तव,उपमंत्री-अवधेश सिंह यादव,संगठन मंत्री -रविंद्र सिंह,कमलेश यादव,सदस्य गिरीश यादव,विनोद यादव,फूलचंद पाल, राजकुमार,राजेश चौरसिया शामिल थे।
माँगे-
1-जनपद के सभी विधुत उपकेंद्रों पर उपकेंद्र परिचालन के लिए चार SSO व् एक रात्रिकालीन चौकीदार की ब्यवस्था की जाय।
2-कार्पोरेशन के आदेशानुसार विभाग में कार्यरत निविदा कर्मचारियों के  वेतन का भुगतान RTGS के माध्यम से किया जाय।
3-रेगुलर कर्मचारियों की वर्ष 2013-14,2014-2015व् 2016 तक की CPF व् GPF स्लिप उपलब्ध कराई जाय।
4-जनपद के सभी हाइडिल कालोनियों की मरम्मत व् विजली, पानी ,लाइट की समुचित ब्यवस्था की जाय तथा आवास आवंटन की ब्यवस्था सुनिश्चित की जाय।।

Related

news 2817465596807390312

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item