सरकार बनते ही प्रदेश के सभी गुण्डो को जेल भेज दिया जायेगा : अमित शाह

 जौनपुर।  चुनाव के अंतिम दिन सभी पार्टियों के बड़े नेताओ ने अपने अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए पूरी ताकत झोक दिया। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मल्हनी विधानसभा में जमकर बरसे। वे भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह के पक्ष में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो से यूपी में सपा बसपा की सरकार रही है। इन दोेनो पार्टियों ने केवल प्रदेश को लूटा है और गुण्डा राज कायम किया है। गुण्डा माफियाओ को अमित शाह ने इस लिए निशाने पर रखने पीछे का राज है कि इस सीट पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह निषाद राज पार्टी से चुनाव मैदान में है। अमित ने साफ कहा कि 11 तारीख को चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी गुण्डो को जेल भेज दिया जायेगा। 

Related

news 3532147790618278668

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item