माँ शारदा का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_38.html
जौनपुर। नगर के परमानतपुर में स्थित श्री माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर) का दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 3 मार्च, शुक्रवार से 4 मार्च शनिवार विशाल भंडारा का आयोजन है। महोत्सव के प्रथम दिन माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर अपने भव्य व साज-सज्जा से आकर्षक लग रहा है।
श्रृंगार महोत्सव के पहले दिन माँ शारदा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः 8 बजे श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ जिसका समापन 4 मार्च प्रातः10 बजे होगा । जिसमे प्रसाद स्वरूप हलूवा पूड़ी बटे गी।
दूसरे दिन 4 मार्च को दोपहर 2 बजे से भव्य भण्डारे का आयोजन तथा स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति एवं इस दिन इलाहाबाद के कलाकारों द्वारा श्री राधाकृष्ण, श्री हनुमान जी,,
श्री काली जी, श्री दुर्गा जी आदि देवी- देवताओं की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर में एक बजे से भण्डारे का आयोजन है।
म्ंदिर के संस्थापक पूर्वांचल वन्दनीय सन्त श्री राधेश्याम गुप्त जी महाराज के वर्षो की तपस्या अब फलीभूत हो रही है और श्री मां शारदा शक्तिपीठ, जनपद जौनपुर में एक नये पहचान के रूप में अपने को प्रस्तुत किया है। इसी कारण जनपद जौनपुर ही नहीं पूर्वांचल के हजारों ऐसे संकटग्रस्त परिवार, पारिवारिक कलह, धनाभाव, असाध्य रोग, व्यापार क्षति एवं पुत्र प्राप्ति कामना को लेकर मां शारदा के मनोहर स्वरूप के सम्मुख खड़े होकर मां रानी का स्मरण कर कार्य पूर्ण होने की कामना करते हैं। माता रानी की कृपा से उनके भक्त संकट से मुक्ति पाते हैं। जिसके कारण शुभेच्छु भक्तजनों के सहयोग से शक्तिपीठ शिलान्यास से लेकर अब तक अपने विकास की ओर अग्रसर है।
मां शारदा शक्तिपीठ के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने सभी लोगों से श्रृंगार महोत्सव एवं भण्डारे में शामिल होने की अपील किया है।